ePaper

सुब्रत राय की मां छबि राय की अंत्येष्टि संपन्न, अमिताभ-अखिलेश श्रद्धांजलि देने पहुंचे

Updated at : 07 May 2016 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
सुब्रत राय की मां छबि राय की अंत्येष्टि संपन्न, अमिताभ-अखिलेश श्रद्धांजलि देने पहुंचे

लखनऊ : सहारा इंडिया समूह के मुखिया सुब्रतराय सहारा की मां 95 वर्षीय छबि राय का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया. उनकी अत्येष्टि पूरे धार्मिक विधान के साथ गोमती किनारे स्थित बैकुण्ठ धाम में संपन्न हुई. सहारा प्रमुख की मां का कल लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. जिसके बाद […]

विज्ञापन

लखनऊ : सहारा इंडिया समूह के मुखिया सुब्रतराय सहारा की मां 95 वर्षीय छबि राय का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया. उनकी अत्येष्टि पूरे धार्मिक विधान के साथ गोमती किनारे स्थित बैकुण्ठ धाम में संपन्न हुई.

सहारा प्रमुख की मां का कल लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने जेल में बंद राय को चार हफ्ते के परोल पर रिहा कर दिया. मां की अत्येष्टि में शामिल होने के लिए वह कल देर रात यहां पहुंचे. छबि राय के पार्थिव शरीर को अन्तिम दर्शन के लिए उनके आवास सहारा शहर में रखा गया था. जहां सुबह से ही श्रद्वांजलि देने वालाें का तांता लगा रहा. उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में सहारा इंडिया के कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों तथा उनके परिजन के अलावा समाज के सभी वर्गों के गणमान्य लोग शामिल हुए.

श्रद्वांजलि देने पहुंचने वालों में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव तथा कांग्रेस नेता राजबब्बर शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola