शर्मनाक ! पिता ने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर अपनी ही बेटी से किया दुष्कर्म

कानपुर : चकेरी के सनिगंवा इलाके में आज बारह साल की एक बच्ची के साथ उसके पिता द्वारा कथित बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस अधीक्षकसिटी शोमेन वर्मा ने बताया कि सनिगंवा इलाके में रहने वाले दीपक कुमार की पत्नी दो दिन पहले अपने मायके गयी थी. इस बीच वह अपनी 12 साल की […]
कानपुर : चकेरी के सनिगंवा इलाके में आज बारह साल की एक बच्ची के साथ उसके पिता द्वारा कथित बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस अधीक्षकसिटी शोमेन वर्मा ने बताया कि सनिगंवा इलाके में रहने वाले दीपक कुमार की पत्नी दो दिन पहले अपने मायके गयी थी. इस बीच वह अपनी 12 साल की बेटी के साथ घर में अकेला था. बेटी का आरोप है कि उसके पिता ने 11 अप्रैल की रात को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया.
मां को बतायीअपनी व्यथा
आज जब मां मायके से वापस लौटी तो बेटी ने मां को अपनी व्यथा बताई. वर्मा ने बताया कि मां ने आज दोपहर चकेरी पुलिस स्टेशन पहुंच कर घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़ित को मेडिकल जांच के लिये अस्पताल भेजा गया है जबकि उसके पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है. आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
स्थानीय लोग सकते में
घटना के बाद स्थानीय लोग आश्चर्य चकित हैं भला एक पिता अपनी ही बेटी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है. हालांकि गिरफ्तारी के बाद लोगों का कहना है कि ऐसे बाप को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. वहीं दूसरी ओर पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आरोपी पिता को रिमांड पर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




