यूपी : ट्रेन के टायलेट में शर्मनाक घटना, जानें

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने ट्रेन के शौचालय में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. राजकीय रेलवे पुलिस :जीआरपी: के सूत्रों ने आज यहां बताया कि गत पांच मार्च को भटनी थाना क्षेत्र की रहने वाली अपनी बहन से मुलाकात करने के […]
देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पुलिस ने ट्रेन के शौचालय में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. राजकीय रेलवे पुलिस :जीआरपी: के सूत्रों ने आज यहां बताया कि गत पांच मार्च को भटनी थाना क्षेत्र की रहने वाली अपनी बहन से मुलाकात करने के लिये एक नाबालिग लड़की बिहार के सीवान जिले से ट्रेन से भटनी आ रही थी.
उन्होंने बताया कि लड़की का आरोप है कि उसकी बहन के गांव का ही रहने वाले पिंटू नामक युवक की उससे मुलाकात हुई और उसे भटनी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के शौचालय में झांसा देकर ले गया और उससे बलात्कार किया. सूत्रों ने बताया कि लडकी का दावा है कि पिंटू उससे बलात्कार के बाद गोरखपुर भाग गया. उन्होंने बताया कि लड़की की तरफ से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज करके आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




