ePaper

UP : पहले रेप की कोशिश, असफल रहने पर किया अपहरण

Updated at : 03 Mar 2016 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
UP : पहले रेप की कोशिश, असफल रहने पर किया अपहरण

सहारनपुर : उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना गंगोह के अन्तर्गत ग्राम हमजागढ़ गांव मे एक नाबालिग किशोरी से बलात्कार के प्रयास में नाकाम रहने पर चार युवक उसका अपहरण कर ले गये. अपर पुलिस अधीक्षक देहात जगदीश शर्मा ने आज बताया कि महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपनी नाबालिग पुत्री :16: […]

विज्ञापन

सहारनपुर : उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना गंगोह के अन्तर्गत ग्राम हमजागढ़ गांव मे एक नाबालिग किशोरी से बलात्कार के प्रयास में नाकाम रहने पर चार युवक उसका अपहरण कर ले गये. अपर पुलिस अधीक्षक देहात जगदीश शर्मा ने आज बताया कि महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपनी नाबालिग पुत्री :16: से कथित बलात्कार में नाकाम रहने पर गांव के ही चार युवकों सद्दाम, अक्षर, बिल्ली और बाना पर अपनी पुत्री को जबरदस्ती कार मे खीचकर अपहरण करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने धारा 363 और 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

घटना के बाद से इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है. परिजनों का कहना है कि आरोपियों को प्रशासन का कोई भय नहीं है. उनलोगों ने खुलेआम उनकी बेटी को उठाया है और अभी तक पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पायी है. वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित कर चुकी है और बहुत जल्द उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola