यूपी : सीएम आवास के पास मिली लापता लड़की की लाश

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के पास नाले से 12 वीं की छात्रा की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार शव आवास से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला है. परिवार ने शक जताया है कि रेप के बाद उसकी हत्या कर दी […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के पास नाले से 12 वीं की छात्रा की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार शव आवास से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला है. परिवार ने शक जताया है कि रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गयी है. लड़की पांच दिन से लापता थी जो प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए घर से निकली थी.
जानकीपुरम की रहने वाली छात्रा इंदिरा नगर के आरएलबी स्कूल में पढती थी. घर से वह बुधवार को आखिरी बार प्रैक्टिकल एग्जाम देने के लिए निकली थी. बताया जा रहा है कि वह स्कूल भी नहीं पहुंची पायी थी. छात्रा के लापता होने के बाद परिवार ने जानकीपुरम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आज सुबह हजरतगंज में पार्क रोड के जंगल में नाले से छात्रा की लाश मिली.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










