लखनऊ-कानपुर बस यात्रियों के लिए नई किराया व्यवस्था, जानिए किस रूट पर सफर होगा सस्ता या महंगा

Updated:
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर बस यात्रियों के लिए नई किराया व्यवस्था

लखनऊ-कानपुर बस यात्रियों के लिए नई किराया व्यवस्था

UP News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ-कानपुर के बीच बस यात्रियों के लिए नई किराया व्यवस्था लागू हो गई है. अब यात्रा मार्ग के आधार पर किराया तय होगा, जिससे कुछ यात्रियों के लिए सफर सस्ता तो कुछ के लिए महंगा होगा.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ-कानपुर रूट पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए नई किराया व्यवस्था लागू कर दी गई है. अब किस रास्ते से यात्रा करते हैं, उसी के आधार पर किराया तय होगा. अब नेशनल हाईवे के रास्ते चलने वाली रोडवेज बसों का किराया 14 रुपये घटाकर 123 रुपये कर दिया गया है, जबकि एक्सप्रेसवे से सफर करने वाले यात्रियों को 18 रुपये अधिक चुकाने होंगे. नई दरें मंगलवार से लागू होंगी.

हाईवे और एक्सप्रेसवे के किराये में अंतर

रोडवेज के नए फैसले के तहत लखनऊ से कानपुर तक एक्सप्रेसवे के रास्ते चलने वाली साधारण बसों का किराया 155 रुपये तय किया गया है. वहीं, नेशनल हाईवे से चलने वाली बसों का किराया 137 रुपये से घटाकर 123 रुपये कर दिया गया है. यानी एक्सप्रेसवे के रास्ते सफर करने पर यात्रियों को हाईवे की तुलना में 32 रुपये अधिक किराया देना होगा.

टोल शुल्क बना किराया बढ़ने की वजह

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर बसों के आने-जाने का टोल शुल्क 1,405 रुपये है. इसी अतिरिक्त खर्च को देखते हुए प्रति यात्री किराया 155 रुपये निर्धारित किया गया है. दूसरी ओर, नेशनल हाईवे पर बसों को केवल 95 रुपये टोल देना पड़ता है, जिसके कारण वहां किराया कम किया गया है.

आलमबाग से संचालित हो रही हैं कानपुर की बसें

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, कानपुर जाने वाली बसें अब पहले की तरह चारबाग बस अड्डे से नहीं, बल्कि आलमबाग बस टर्मिनल से संचालित हो रही हैं. इससे यात्रा दूरी में कमी आई है. इसी बदलाव और कम टोल शुल्क को ध्यान में रखते हुए हाईवे मार्ग पर बसों का किराया घटाने का फैसला लिया गया है.

Also Read: इटावा छात्रवृत्ति घोटाला, 17 साल बाद लाल सिंह गिरफ्तार


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola