लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आज से नई टोल व्यवस्था लागू, सफर से पहले जानिए पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

UP News: लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए नई टोल दरें लागू हो गई हैं. कार, जीप और एसयूवी के टोल शुल्क में वृद्धि की गई है. वहीं, रोडवेज यात्रियों को किराए में राहत मिली है.

विज्ञापन

UP News: लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जेब पर असर डालने वाली खबर है. नवाबगंज टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए नई टोल दरें लागू कर दी गई हैं. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल शुल्क में संशोधन करते हुए सोमवार रात 12 बजे से नई दरें प्रभावी कर दीं. नई व्यवस्था के तहत कार, जीप और एसयूवी का टोल शुल्क 95 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है. वहीं हल्के वाणिज्यिक वाहन और मिनी बसों के लिए 160 रुपये, बस और दो एक्सल वाले वाहनों के लिए 340 रुपये, तीन एक्सल वाहनों के लिए 370 रुपये, चार से छह एक्सल वाहनों के लिए 535 रुपये और सात या उससे अधिक एक्सल वाले वाहनों के लिए 650 रुपये टोल निर्धारित किया गया है.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर भी बढ़ा खर्च

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को भी अब ज्यादा भुगतान करना होगा. यहां कार, जीप और एसयूवी के लिए एक तरफ का टोल 275 रुपये और 24 घंटे के भीतर वापसी यात्रा के लिए 415 रुपये देना होगा. इसके अलावा लाइट कमर्शियल व्हीकल के लिए एक तरफ का टोल 445 रुपये और रिटर्न यात्रा का शुल्क 670 रुपये तय किया गया है. बस और ट्रक के लिए एक तरफ 935 रुपये तथा दोनों तरफ की यात्रा के लिए 1405 रुपये लगेंगे. भारी वाहनों के लिए यह शुल्क क्रमशः 1020 रुपये और 1530 रुपये रहेगा.

सालाना पास की सुविधा भी जारी

एक्सप्रेसवे पर नियमित सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए सालाना पास की सुविधा उपलब्ध रहेगी. कार के लिए 50 सिंगल ट्रिप वाले मासिक पास की कीमत 9220 रुपये है, जबकि वार्षिक पास में 3075 रुपये में 100 राउंड ट्रिप यानी 200 बार टोल क्रॉस करने की सुविधा मिलेगी. वार्षिक फास्टैग पास के जरिए प्रति यात्रा खर्च करीब 15 रुपये तक आएगा.

रोडवेज यात्रियों को राहत

जहां एक ओर हाईवे पर टोल बढ़ा है, वहीं लखनऊ-कानपुर के बीच बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिली है. परिवहन निगम के सर्वे में दूरी कम पाए जाने के बाद साधारण बसों का किराया 14 रुपये घटाकर 123 रुपये कर दिया गया है. पहले चारबाग बस अड्डे से कानपुर झकरकटी तक दूरी 90 किलोमीटर दर्ज थी. अब बसों का संचालन आलमबाग बस अड्डे से होने और एक्सप्रेसवे बनने के बाद दूरी करीब 84 किलोमीटर रह गई है. नई किराया दरें 21 जुलाई से लागू हो गई हैं. अधिकारियों के अनुसार सर्वे के आधार पर यात्रियों को किराये में यह राहत दी गई है.

Also Read: UP, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी, 18 प्रस्तावों को मंजूरी


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola