UP : शादी की खुशी में चली गोली, 14 साल के लड़के की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बागपत : जिले के बिनौली क्षेत्र में शादी की खुशी में चलायी गयी गोली लगने से एक लड़के की मौत के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी. पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने आज यहां बताया कि बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाडा गांव में रविवार देर रात प्रदीप नामक व्यक्ति की शादी में […]
विज्ञापन
बागपत : जिले के बिनौली क्षेत्र में शादी की खुशी में चलायी गयी गोली लगने से एक लड़के की मौत के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गयी. पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने आज यहां बताया कि बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाडा गांव में रविवार देर रात प्रदीप नामक व्यक्ति की शादी में घुडचढी की रस्म के दौरान किसी ने खुशी में गोली चला दी. वह गोली वहां मौजूद फुरकान :14: नामक लड़के को लग गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
उन्होंने बताया कि मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. मृत लड़के के नाराज परिजन ने मौके पर पहुंची पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिये नहीं ले जाने दिया. अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर ही पुलिस शव ले जा सकी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है. इस मामले में दूल्हे के रिश्तेदारों संदीप, देवेन्द्र, सतीश और गुड्डू समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है. उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










