बागपत के पूर्व प्रधान की मेरठ में गोली मार कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2016 2:45 PM

विज्ञापन

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बागपत के पूर्व प्रधान की कथित रूप से गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पड़ोस के बागपत जिले के दौलतपुर गांव का मूल निवासी एहसान(45) पुत्र युसूफ वर्तमान में दिल्ली के मंडावली में रह कर प्रॉपर्टी का काम कर रहा था. […]

विज्ञापन

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बागपत के पूर्व प्रधान की कथित रूप से गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पड़ोस के बागपत जिले के दौलतपुर गांव का मूल निवासी एहसान(45) पुत्र युसूफ वर्तमान में दिल्ली के मंडावली में रह कर प्रॉपर्टी का काम कर रहा था. वर्ष 1995 वह अपने गांव दौलतपुर का ग्राम प्रधान भी चुना गया था. शनिवार को वह काम के सिलसिले में मेरठ आया था और यहां पर शास्त्रीनगर निवासी अपने एक दोस्त इरफान के घर पर रुका था.

रविवार देर शाम को वह इरफान के साथ बाइक पर कहीं जा रहा था. थोडी ही दूर पहले से ही खड़े तीन युवकों ने बाइक रुकवा कर एहसान की कनपटी से सटा कर गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गये. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी अपराधी शाहीन समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. हत्या के पीछे मृतक और हमलावर के बीच 40 लाख रुपये लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola