ePaper

जायदाद की खातिर की पिता की हत्या

Updated at : 07 Feb 2016 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
जायदाद की खातिर की पिता की हत्या

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में कथित रुप से जायदाद गंवाने की आशंका के कारण एक व्यक्ति ने अपने पिता की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि फूलबेहड थाना क्षेत्र के सुंदरवल गांव में शनिवार देर रात तहव्वुर खान :70: की उनके बेटे […]

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में कथित रुप से जायदाद गंवाने की आशंका के कारण एक व्यक्ति ने अपने पिता की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि फूलबेहड थाना क्षेत्र के सुंदरवल गांव में शनिवार देर रात तहव्वुर खान :70: की उनके बेटे अतहर ने धारदार हथियार से ताबडतोड प्रहार करके हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि खान अपने छोटे बेटे के साथ रहते थे और अतहर को आशंका थी कि उसके पिता अपनी पूरी जायदाद उसके भाई के नाम कर देंगे. सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि जायदाद गंवाने की आशंका की वजह से ही अतहर ने अपने पिता की हत्या की है. उन्होंने बताया कि अतहर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola