यूपी : 3 सगी बहनों का अपहरण, 50 लाख की फिरौती मांगी

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले में नेपाल सीमा से सटे खैरीगढ गांव में तीन लडकियों को बंदूक से आतंकित करके उनके घर से अगवा कर लिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सिंगाही थाना क्षेत्र के खैरीगढ गांव में कल रात हथियारों से […]
लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले में नेपाल सीमा से सटे खैरीगढ गांव में तीन लडकियों को बंदूक से आतंकित करके उनके घर से अगवा कर लिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सिंगाही थाना क्षेत्र के खैरीगढ गांव में कल रात हथियारों से लैस करीब 12 बदमाश एक घर में घुस गये और बंदूक से आतंकित करके उपमा 22 वर्ष, रोहिणी 19वर्ष, और संतोषी 17वर्ष नामक लडकियों को अगवा कर ले गये.
लडकियों की मां मुन्नी देवी का आरोप है कि बदमाशों ने उनकी बेटियों को रिहा करने के लिये 50 लाख रुपये मांगे हैं. पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने बताया कि खैरीगढ और उसके आसपास के पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है और लडकियों का पता लगाने की भरसक कोशिश की जा रही है. इस बीच, पुलिस उपमहानिरीक्षक डी. के. चौधरी ने रात में ही मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. वह घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रहे हैं. भाजपा की जिला इकाई के एक प्रतिनिधिमण्डल ने गांव का दौरा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




