''प्रभु'' की माया से बच्चे को ट्रेन में मिला दूध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2015 2:04 PM
कानपुर : कोहरे के कारण विलंब से चल रही ट्रेन में एक बच्चे के भूखे होने की ट्विटर पर सूचना मिलने के बाद रेल मंत्री ने पहले तो फतेहपुर जिले में उसके लिए दूध का इंतजाम करवाया और फिर ट्रेन के कानपुर पहुंचने पर रेलवे के अधिकारियों ने पांच साल के इस बच्चे को दूध […]
कानपुर : कोहरे के कारण विलंब से चल रही ट्रेन में एक बच्चे के भूखे होने की ट्विटर पर सूचना मिलने के बाद रेल मंत्री ने पहले तो फतेहपुर जिले में उसके लिए दूध का इंतजाम करवाया और फिर ट्रेन के कानपुर पहुंचने पर रेलवे के अधिकारियों ने पांच साल के इस बच्चे को दूध के साथ बिस्किट और पानी भी दिया. इलाहाबाद में उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि कल बनारस के महुआडीह स्टेशन से दिल्ली जा रही 12591 महुआडीह नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस मे देवरिया निवासी कुसुम यादव अपने पांच साल के बच्चे अवीश के साथ अपने पति के पास दिल्ली जा रही थी.
कोहरे के कारण ट्रेन विलंब से चल रही थी और बच्चा अवीश भूख से बेहाल था. कुसुम ने बहुत कोशिश की लेकिन बच्चे को दूध न मिल पाया. तब उसने अपने पति सत्येंद्र यादव को फोन पर बच्चे की परेशानी बताई जिन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर इसकी सूचना दी.
रेल मंत्री ने तुरंत इस बात की जानकारी इलाहाबाद में एनसीआर के डीआरएम को दी जिन्होंने फतेहपुर जिले के रेलवे स्टेशन को सूचना दी. फतेहपुर में स्टेशन मास्टर ने बच्चे को दूध उपलब्ध कराया. तब तक यह खबर कानपुर रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को मिल चुकी थी. दोपहर बाद जब ट्रेन कानपुर पहुंची तो वहां रेलवे स्टेशन पर अधिकारी बच्चे के लिये दूध, पानी की बोतलें और बिस्कुट लेकर मौजूद थे. इन लोगों ने ट्रेन के एस 7 कोच की 16 नंबर सीट पर बैठी कुसुम को यह सामान दिया. कुसुम ने रेल अधिकारियों को शुक्रिया कहा.
मालवीय ने बताया कि कोहरे के कारण लगभग सभी ट्रेनें विलंब से चल रही हैं इसलिये रेलवे ने उन ट्रेनों को कुछ बडे रेलवे स्टेशनों पर 10 मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने की व्यवस्था की है जिनमें पैंटरी कार नही है. अतिरिक्त ठहराव से यात्री रेलवे स्टेशन पर उतर कर खाने पीने का सामान खरीद सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










