ePaper

रायबरेली पहुंची सोनिया कहा, साऊदी की घटना से हूं सदमे में

Updated at : 09 Sep 2015 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
रायबरेली पहुंची सोनिया कहा, साऊदी की घटना से हूं सदमे में

रायबरेली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर आज से हैं. उनका यह दो दिवसीय दौरा है.कांग्रेस अध्यक्ष ने आज जिला पंचायत भवन में राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद वह जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी. रायबरेली जाने के पहले सोनिया […]

विज्ञापन

रायबरेली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर आज से हैं. उनका यह दो दिवसीय दौरा है.कांग्रेस अध्यक्ष ने आज जिला पंचायत भवन में राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद वह जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी.

रायबरेली जाने के पहले सोनिया गांधी ने कहा कि साऊदी अरब में मारे गये लोगों से मैं सदमे में हूं. इस घटना से मुझे काफी पीड़ा हुई है. आपको बता दें कि यमन और सोमालिया के बीच नौकाओं में हवाई बमबारी की गयी जिसमें करीब 20 लोगों के मारे जाने की खबर है. इस संबंध में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि यमन के होदिदाह बंदरगाह पर सउदी अरब नीत बलों के हवाई हमलों में 13 भारतीय जीवित है और सात लापता बताये हैं.

आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय दौरे पर सोनिया गांधी दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण करने के अलावा जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में शिरकत भी करेंगी.सोनिया बुधवार शाम को ही भुएमउ गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगी. गुरूवार कोसोनिया अपने संसदीय क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने से पहले आम जनता से मुलाकात करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola