उत्तर प्रदेश के बहराइच में ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो सगी बहनों को रौंदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2019 11:56 AM
बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना खैरीघाट अंतर्गत इमामगंज बेहड़ा मार्ग पर शनिवार शाम साइकिल से खरीददारी के लिये बरदहा बाजार जा रही दो सगी बहनों को बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया. दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि खैरीघाट थाने के बरदहां कलां […]
बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना खैरीघाट अंतर्गत इमामगंज बेहड़ा मार्ग पर शनिवार शाम साइकिल से खरीददारी के लिये बरदहा बाजार जा रही दो सगी बहनों को बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया.
दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि खैरीघाट थाने के बरदहां कलां निवासी कोयली सिंह की बेटियां शीला सिंह (22) अपनी छोटी बहन कोमल सिंह (15) के साथ खरीदारी के लिए साइकिल से बरदहा बाजार जा रही थी.
पुलिस के अनुसार गांव के पास ही इमामगंज बेहड़ा मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बालू लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली दोनों बहनों को रौंदते हुए निकल गई. क्षेत्राधिकारी महसी शंकर प्रसाद ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










