बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे के घर यूपी पुलिस ने मारा छापा, हथियारों का जखीरा बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2019 10:54 AM
लखनऊ: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित घर से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है. सूचना के आधार पर यूपी पुलिस ने यह छापेमारी की जिसमें दिल्ली पुलिस की टीम भी शामिल थी. छापेमारी में कई विदेशी-देसी असलहे व हजारों कारतूस पुलिस के हाथ लगे हैं. बताया जा […]
लखनऊ: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित घर से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है. सूचना के आधार पर यूपी पुलिस ने यह छापेमारी की जिसमें दिल्ली पुलिस की टीम भी शामिल थी. छापेमारी में कई विदेशी-देसी असलहे व हजारों कारतूस पुलिस के हाथ लगे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस गुरुवार को सारे असलहे लखनऊ लेकर पहुंची.
मामले को लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को महानगर कोतवाली में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के मामले में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवायी गयी थी जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अब्बास दिल्ली में मौजूद है. इसके बाद यूपी पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची. यूपी पुलिस ने दिल्ली पुलिस से भी मदद मांगी.
नैथानी ने बताया कि पुलिस को अब्बास अंसारी के बसंतकुंज स्थित किराये के मकान के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने सर्च वॉरंट के आधार पर बुधवार को छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस को घर से कई विदेशी-देसी असलहे व हजारों कारतूस मिले.
बताया जा रहा है कि छापेमारी में पुलिस टीम ने अब्बास के घर से इटली की डबल बैरल बंदूक, स्लोवेनिया की सिंगल बैरल गन, लखनऊ से खरीदी गयी साउथ कैटाफिल की मैगनम राइफल, डबल बैरल गन, यूएस मेक रिवॉल्वर, स्लोवेनिया की राइफल, सात अलग-अलग बोर के बैरल, ऑस्ट्रिया की तीन पिस्टल की बैरल, ऑस्ट्रिया की दो मैगजीन, एक लोडर और अलग-अलग बोर के 4,331 कारतूस बरामद किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










