यूपी के शाहजहांपुर में रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक ने ले ली 16 की जान

Updated at : 27 Aug 2019 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी के शाहजहांपुर में रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रक ने ले ली 16 की जान

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रौजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने दो यात्री वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गये. पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर से […]

विज्ञापन

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रौजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने दो यात्री वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गये.

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर से कपड़ा लेकर आ रहे एक ट्रक ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमका चौराहे के पास आगे चल रहे एक टेंपो में टक्कर मार दी जिससे वह खड्ड में जा गिरा. उन्होंने बताया कि ट्रक ने आगे चलकर एक सवारी वाहन को भी टक्कर मार दी और बेकाबू होकर उस पर पलट गया.

त्रिपाठी ने बताया कि इस हादसे में टेंपो और सवारी गाड़ी पर बैठे 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि ऑटो बरतारा से सवारियां भरकर शाहजहांपुर जा रहा था जबकि दूसरा वाहन जंग बहादुर गंज के लिए शाहजहांपुर से सवारियां ले जा रहा था.

त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवा कर ट्रक को हटवाया जिसके बाद बमुश्किल शवों को निकाला जा सका. उन्होंने बताया कि घटना में पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola