ePaper

मोदी में है साहस, जल्द से जल्द करना होगा राम मंदिर का निर्माण, अयोध्या में बोले उद्धव ठाकरे

Updated at : 16 Jun 2019 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी में है साहस, जल्द से जल्द करना होगा राम मंदिर का निर्माण, अयोध्या में बोले उद्धव ठाकरे

अयोध्या (उप्र) : शिव सेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में साहस है. समूचे विश्व के हिंदू उनके साथ हैं. राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द करना होगा. उन्होंने कहा कि सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाना चाहिए. अयोध्या में शिव सेना प्रमुख ने अपनी […]

विज्ञापन

अयोध्या (उप्र) : शिव सेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में साहस है. समूचे विश्व के हिंदू उनके साथ हैं. राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द करना होगा. उन्होंने कहा कि सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाना चाहिए.

अयोध्या में शिव सेना प्रमुख ने अपनी पार्टी के 18 नवनिर्वाचित सांसदों के साथ अस्थायी रामलला मंदिर में पूजा-अर्चना की. अपने पुत्र आदित्य के साथ रविवार सुबह यहां पहुंचे ठाकरे ने अपनी पार्टी के सांसदों से मुलाकात की, जो शनिवार को ही यहां पहुंच गये थे. सांसदों से मुलाकात के बाद उन्होंने अस्थायी मंदिर में पूजा की.

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव हैं. ठाकरे की अयोध्या यात्रा को राम मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा पर दबाव बनाने की शिवसेना की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, शिवसेना ने कहा है कि ठाकरे के दौरे को चुनावी नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए. पार्टी के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि ठाकरे ने नवंबर में कहा था कि वह चुनाव के बाद पुन: अयोध्या आयेंगे. इसी वजह से वह यहां आये हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पूजा करने के लिए अस्थायी रामलला मंदिर पहुंचे थे. लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद उनकी यह यात्रा विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए समर्थन दोहराने पर केंद्रित थी. राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola