गुंडों में जब तक भय नहीं, तब तक नहीं होगा भयमुक्त वातावरण : योगी
Updated at : 16 May 2019 2:27 PM (IST)
विज्ञापन

गाजीपुर ( उप्र) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि गुंडों के भीतर जब तक भय नहीं होगा, तब तक प्रदेश में भयमुक्त वातावरण नहीं बनेगा. योगी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ”हमारी सरकार आई तो हमने साफ कहा कि हमारी सरकार में अपराधियों और गुंडों के लिए […]
विज्ञापन
गाजीपुर ( उप्र) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कहा कि गुंडों के भीतर जब तक भय नहीं होगा, तब तक प्रदेश में भयमुक्त वातावरण नहीं बनेगा. योगी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ”हमारी सरकार आई तो हमने साफ कहा कि हमारी सरकार में अपराधियों और गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है.
इनके लिए दो ही जगहें हैं ..पहला जेल और दूसरा राम नाम सत्य की यात्रा.” उन्होंने कहा, ”गुंडों के अंदर जब तक भय नहीं होगा, तब तक प्रदेश में भयमुक्त वातावरण नहीं होगा . ” योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से जब सरकार बनेगी तो पूरे देश और प्रदेश में अच्छा माहौल बनेगा . उन्होंने कहा कि हमारा देश सुरक्षित होना चाहिए. देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को भी नहीं देनी चाहिए .
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




