ePaper

फूलपुर से पंधारी यादव होंगे सपा प्रत्याशी, इलाहाबाद से राजेंद्र सिंह मैदान में

Updated at : 20 Apr 2019 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
फूलपुर से पंधारी यादव होंगे सपा प्रत्याशी, इलाहाबाद से राजेंद्र सिंह मैदान में

लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट से पंधारी यादव को जबकि इलाहाबाद से राजेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है. सपा ने कहा कि फूलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पंधारी यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे. पंधारी यादव सपा के प्रदेश सचिव हैं. फूलपुर सीट से 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की फूलपुर लोकसभा सीट से पंधारी यादव को जबकि इलाहाबाद से राजेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है.

सपा ने कहा कि फूलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पंधारी यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे. पंधारी यादव सपा के प्रदेश सचिव हैं. फूलपुर सीट से 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनने के बाद फूलपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था.

सीट के खाली होने के बाद 2018 के उपचुनाव में भाजपा को इस सीट पर पराजय का मुंह देखना पडा. सपा के नागेंद्र पटेल ने भाजपा के कौशलेंद्र पटेल को मात दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola