ePaper

बोले भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर - अखिलेश और मुलायम हैं भाजपा के एजेंट

Updated at : 03 Apr 2019 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
बोले भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर - अखिलेश और मुलायम हैं भाजपा के एजेंट

नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव को भीम सेना के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा का एजेंट बताया है. बुधवार को चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया और कहा कि यदि उनकी उम्मीदवारी से दलित आंदोलन को नुकसान पहुंचता है तो वह वाराणसी चुनाव नहीं लड़ेंगे. आजाद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव को भीम सेना के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा का एजेंट बताया है. बुधवार को चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया और कहा कि यदि उनकी उम्मीदवारी से दलित आंदोलन को नुकसान पहुंचता है तो वह वाराणसी चुनाव नहीं लड़ेंगे.

आजाद ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब कुछ दिन पहले जयपुर में एक जनसभा में बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें ‘‘भाजपा का एजेंट” करार दिया था और आरोप लगाया था कि वह दलित मतों को बांटने की भाजपा की साजिश के तहत वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. मायावती की पार्टी बसपा ने भाजपा को टक्कर देने के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है.

भीम सेना के प्रमुख ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव ने दलितों पर अत्याचार करने वाले अधिकारियों को पदोन्नति दी. उनके पिता संसद में कहते हैं कि वह चाहते हैं कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें. मैं नहीं, वे भाजपा के एजेंट हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सवाल उठाया, इसलिए वे मुझे एजेंट कह रहे हैं. हां, मैं बी आर आम्बेडकर का एजेंट हूं… यदि मेरे अपने लोग मेरे रास्ते में नहीं होते, तो मैंने आपको (अखिलेश) दिखा दिया होता कि यदि हम आपको वोट देकर सत्ता में ला सकते हैं तो हम आपको सत्ता से बाहर भी कर सकते हैं.”

चंद्रशेखर ने यह भी दावा किया कि मायावती को उनके महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ‘‘गुमराह” कर रहे हैं. मिश्रा बसपा का ब्राह्मण चेहरा माने जाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी उम्मीदवारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी तरह ‘‘मजबूत” होते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. वाराणसी मोदी का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola