ePaper

बोलीं प्रियंका गांधी- स्मृति ईरानी अमेठी में करने आती हैं ''टाइम पास''

Updated at : 28 Mar 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
बोलीं प्रियंका गांधी- स्मृति ईरानी अमेठी में करने आती हैं ''टाइम पास''

अमेठी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा की ‘जुमलेबाजी’ का जवाब दें और लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियां बतायें. अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रियंका ने ‘हमारा बूथ हमारा गौरव’ अभियान के तहत कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों […]

विज्ञापन

अमेठी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा की ‘जुमलेबाजी’ का जवाब दें और लोगों को भाजपा सरकार की नाकामियां बतायें. अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रियंका ने ‘हमारा बूथ हमारा गौरव’ अभियान के तहत कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की.

उन्होंने कहा, ”हम गांवों में जाएं और भाजपा की जुमलेबाजी का जवाब दें. लोगों को सच्चाई बताएं. सरकार की नाकामियां बतायें. जब तक हम लोग इन बातों को लेकर जनता के बीच नहीं जाएंगे तब तक लोगों को सच्चाई का पता नहीं लगेगा.”

प्रियंका ने मुसाफिरखाना के एएच इंटर कालेज में 1956 बूथ अध्यक्षों के साथ संवाद किया. प्रियंका ये बैठकें विधान सभावार कर रही हैं. अमेठी विधानसभा के बूथ अध्यक्षों से बात करते हुए प्रियंका ने यह जानने की कोशिश की कि हम कैसे बूथ तक पहुंच बना सकते हैं। कांग्रेस वहां कैसे मजबूत होगी.

प्रियंका ने कहा कि देश में सब कुछ कांग्रेस ने किया है. ”दियासलाई से लेकर मिसाइल तक बना कर देने का काम कांग्रेस ने किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो केवल विश्व का भ्रमण कर रहे हैं. देश का किसान परेशान है. ना तो उसे खाद मिल रही है और ना ही उत्पाद का सही दाम.”

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि 2014 में मोदी ने सबके बैंक खाते में 15 लाख रुपए भेजने का वादा किया था लेकिन आज तक किसी के खाते में पैसा नहीं गया. प्रियंका ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह करते हैं. हमने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे तो हमने राजस्थान में किया. केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने गरीब परिवारों को हर साल 72000 रुपये देने का वादा किया है. उसे हम पूरा करके दिखाएंगे.

प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह यूपी विधानसभा चुनाव को भी देखेंगी.” अमेठी हमारा घर है, परिवार है और राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे. इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए.” उन्होंने मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी प्रवास का जिक्र करते हुए कहा कि वाराणसी में विकास के कोई काम नहीं हुए हैं. वहां लोग परेशान हैं.

प्रियंका ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में ‘टाइम पास’ करने आती हैं और उन्हें अमेठी से कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा, ”मैं पिताजी (राजीव गांधी) के साथ अमेठी आया करती थी. मेरा बचपन यहां बीता है. मुझसे ज्यादा अमेठी के विषय में कौन समझ सकता है.”

यहां चर्चा कर दें कि प्रियंका का रात में रायबरेली पहुंची, जहां वह गुरुवार को इसी तरह की बैठकें करेंगीं. उन्हें शुक्रवार को अयोध्या भी जाना है. चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस सवाल पर प्रियंका ने कहा अगर मेरी पार्टी कहेगी चुनाव लड़ना है तो जरूर लडूंगी खुद मेरी इच्छा है कि पार्टी के लिए काम करूं क्योंकि संगठन का बहुत काम है.

उन्होंने कहा कि मैंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि इस चुनाव में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप ठीक जनसंवाद करें, आप घर घर जाकर असलियत बताएं कि यह चुनाव इस देश को बचाने का चुनाव है इसमें राहुल जी की जीत नहीं इसमें देश की जीत होनी है. अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे या नहीं, इस सवाल पर प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अपना कार्यक्रम अभी देखा नहीं है संभवत: जाएंगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिपण्णी पर कि चुनाव के समय मंदिरों की याद आती है, प्रियंका ने कहा कि उनको क्या मालूम कि मैं क्या करती हूं, उनको क्या मालूम कि मैं मंदिर जाती हूं या नहीं जाती हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola