पर्रिकर के निधन का शोक, विधवाओं ने मथुरा में नहीं खेली होली

मथुरा: वृन्दावन तथा वाराणसी में रहने वाली एक हजार विधवा महिलाओं ने आज अपने पूर्वघोषित कार्यक्रम के अनुसार होली का त्यौहार नहीं मनाया . सुलभ इण्टरनेशनल फाउण्डेशन के तत्वावधान में वृन्दावन के ठा. गोपीनाथ मंदिर में आज उनका सामूहिक होली कार्यक्रम था. जिसकी कवरेज के लिए देश-विदेश से करीब ढाई-तीन सौ पत्रकार एवं फोटो जर्नलिस्ट […]
मथुरा: वृन्दावन तथा वाराणसी में रहने वाली एक हजार विधवा महिलाओं ने आज अपने पूर्वघोषित कार्यक्रम के अनुसार होली का त्यौहार नहीं मनाया . सुलभ इण्टरनेशनल फाउण्डेशन के तत्वावधान में वृन्दावन के ठा. गोपीनाथ मंदिर में आज उनका सामूहिक होली कार्यक्रम था. जिसकी कवरेज के लिए देश-विदेश से करीब ढाई-तीन सौ पत्रकार एवं फोटो जर्नलिस्ट भी आए हुए थे. पिछले सात वर्षों से यहां होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता रहा है. इस बार भी सोमवार को यह कार्यक्रम मनाए जाने की तैयारियां की गई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




