Twitter पर बसपा सुप्रीमो मायावती, पहले Tweet में लिखी यह बात

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती अब आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया जेनेरेशन का हिस्सा बन गयी हैं. मायावती का ट्विटर हैंडल @SushriMayawati है. बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने पुष्टि कर दी है. हालांकि, सुश्री मायावती ने 22 जनवरी को ही सोशल मीडिया के इस लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर पदार्पण किया. अपने पहले […]
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती अब आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया जेनेरेशन का हिस्सा बन गयी हैं. मायावती का ट्विटर हैंडल @SushriMayawati है. बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने पुष्टि कर दी है. हालांकि, सुश्री मायावती ने 22 जनवरी को ही सोशल मीडिया के इस लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर पदार्पण किया.
अपने पहले ट्वीट में उन्होंने खुद को ट्विटर परिवार से परिचित कराया. उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म से जुड़ गयी हैं. उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल का नाम भी बताया. साथ ही कहा कि भविष्य में वह इसी ट्विटर हैंडल से लोगों के साथ संपर्क करेंगी. इसमें उनकी पार्टी के तमाम अपडेट्स होंगे.
मायावती ने दूसरा ट्वीट 23 जनवरी को किया. इसमें उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे अब उनसे सीधे जुड़ सकते हैं. उनकी पार्टी के विचारों और दैनिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं. फिर 25 जनवरी को बहनजी ने देशवासियों खासकर सेना के बहादुर जवानों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.
26 जनवरी को मायावती ने अगला ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि स्वाधीनता दिवस के बाद देश के लोगों के लिए आज का दिन दूसरा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व है, जब 26 जनवरी, 1950 को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा लिखे गये संविधान को राष्ट्र ने अंगीकार किया और ‘एक व्यक्ति एक वोट’ के सिद्धांत को लागू किया गया.
इन चार ट्वीट के अलावा मायवती के ट्विटर हैंडल से सिर्फ उनकी पार्टी के प्रेस रिलीज ही जारी हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




