ePaper

स्मारक घोटाला : लखनऊ में ED का छापा, मायावती तक पहुंच सकती है जांच की आंच

Updated at : 31 Jan 2019 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
स्मारक घोटाला : लखनऊ में ED का छापा, मायावती तक पहुंच सकती है जांच की आंच

लखनऊ : प्रवर्तन निदेशालय ने आज लखनऊ में छह जगहों पर छापेमारी की. यह छापेमारी 1400 करोड़ के स्मारक घोटाले से जुड़ी है. ईडी की छापेमारी गोमतीनगर और हजरतगंज इलाके में हुई. गौरतलब है कि स्मारक घोटाला का संबंध उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से है, इसलिए आशंका जतायी जा रही है कि उनपर […]

विज्ञापन


लखनऊ :
प्रवर्तन निदेशालय ने आज लखनऊ में छह जगहों पर छापेमारी की. यह छापेमारी 1400 करोड़ के स्मारक घोटाले से जुड़ी है. ईडी की छापेमारी गोमतीनगर और हजरतगंज इलाके में हुई. गौरतलब है कि स्मारक घोटाला का संबंध उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से है, इसलिए आशंका जतायी जा रही है कि उनपर भी सवाल खड़े किये जायेंगे.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले अवैध उत्खनन मामले में सीबीआई ने छापेमारी की थी, जिसकी आंच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंच रही थी और कहा जा रहा था कि सीबीआई उनसे पूछताछ कर सकती है. अखिलेश के बाद अब मायावती पर भी जांच की आंच पहुंच सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola