ePaper

हेमामालिनी का दावा, मथुरा से ही चुनाव लड़ने के लिए मिली हरी झंडी

Updated at : 29 Jan 2019 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
हेमामालिनी का दावा, मथुरा से ही चुनाव लड़ने के लिए मिली हरी झंडी

मथुरा : अभिनय की दुनिया से राजनीति में आयीं हेमामालिनी ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें मथुरा से ही दोबारा चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी मिली है. इसके साथ ही मथुरा से भाजपा सांसद हेमामालिनी ने अपने काम के दम पर फिर से जीतने का दावा किया. हेमामालिनी ने अपने क्षेत्र के लोगों […]

विज्ञापन

मथुरा : अभिनय की दुनिया से राजनीति में आयीं हेमामालिनी ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें मथुरा से ही दोबारा चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी मिली है. इसके साथ ही मथुरा से भाजपा सांसद हेमामालिनी ने अपने काम के दम पर फिर से जीतने का दावा किया.

हेमामालिनी ने अपने क्षेत्र के लोगों से मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का वादा भी किया. उन्होंने मथुरा जंक्शन स्टेशन पर विभिन्न परियोजनाओं का उदघाटन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए रेल अधिकारी बेहतरीन काम कर रहे हैं. मथुरा से फिर से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें इस संबंध में हरी झंडी दी है और उन्होंने इस संबंध में काम शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि मथुरा और लखनऊ के बीच एक ट्रेन शुरू करने के लिए वह रेल मंत्री पीयूष गोयल से अनुरोध करेंगी.

इससे पहले उन्होंने एक अन्य कार्यक्रम में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विश्वास जताया कि वह दोबारा चुनाव जीतेंगी. दोबारा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, लड़ूंगी, जरूर लड़ूंगी. मथुरा से ही लड़ूंगी और जीतकर भी आऊंगी. उन्होंने कहा, मैंने अपने संसदीय क्षेत्र में पूरी शिद्दत से काम कराये हैं. आज आप परिवर्तन खुद देख सकते हैं. कई इलाकों में शहरों से भी बेहतर गुणवत्ता वाली सड़कों का निर्माण कराया गया है.” हेमामालिनी ने सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में भाग लिया और विकास कार्यों में तेजी नहीं लाने पर नाराजगी जतायी. सांसद ने अपने गोद लिये गये गावों रावल (बलदेव विकास खंड), पैंठा (गोवर्धन विकास खंड) व मानागढ़ी (नौहझील विकास खंड) में कराये जा रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और उनमें तेजी लाने को कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola