बोले बसपा नेता- भाजपा वालों को दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे, देखें वीडियो

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2019 7:35 AM

विज्ञापन

लखनऊ : बसपा नेता विजय यादव ने मुरादाबाद में भाजपा और कांग्रेस को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो चला है. वे वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि देश में सबसे भ्रष्‍ट पार्टी है तो वो है भाजपा…और कांग्रेस ने देश को दिया ही क्या है…कांग्रेस […]

विज्ञापन

लखनऊ : बसपा नेता विजय यादव ने मुरादाबाद में भाजपा और कांग्रेस को लेकर एक विवादित टिप्पणी कर दी है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो चला है. वे वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि देश में सबसे भ्रष्‍ट पार्टी है तो वो है भाजपा…और कांग्रेस ने देश को दिया ही क्या है…कांग्रेस ने केवल चार गांधी ही दिये हैं. और भाजपा ने हमें दिया है नीरव मोदी , ललित मोदी और अंबानी की गोद में बैठा नरेंद्र मोदी.

VIDEO

बसपा नेता ने आगे कहा कि कुछ अगर इस मोदी ने किया है तो सिर्फ उद्योगपतियों के लिए किया है. बाकी किसी और के लिए कुछ नहीं किया है. अभी आगे चुनाव आने वालें हैं…इन भाजपा वालों को तो दौड़ा-दौडा कर मारेंगे. घबराने की जरूरत नहीं है. आज इन्हें मरी हुई नानी याद आ गयी होगी क्योंकि सपा-बसपा एक हो गये हैं.

आगे उन्होंने कहा कि सपा-बसपा को एक मंच पर देखकर यूपी में सबके होश उड़ गये हैं. इसलिए हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है. सबका निकल गया तेल अब चलेगा सपा-बसपा का खेल…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola