यूपी सरकार ने भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले बदला इकाना का नाम अब कहलायेगा अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2018 6:31 AM
लखनऊ : हाल ही में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने अब इकाना स्टेडियम का नाम भी बदल दिया है. अब यह स्टेडियम अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जायेगा. हालांकि योगी सरकार के इस फैसले के बाद मुख्य विपक्षी दल सपा ने भाजपा पर […]
लखनऊ : हाल ही में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने अब इकाना स्टेडियम का नाम भी बदल दिया है. अब यह स्टेडियम अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जायेगा. हालांकि योगी सरकार के इस फैसले के बाद मुख्य विपक्षी दल सपा ने भाजपा पर स्टेडियम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है.
एक दिन पहले ही सपा ने दावा किया था कि इकाना स्टेडियम उसके कार्यकाल में बन कर तैयार हुआ था और इसके लिए सपा सरकार ने काफी मेहनत की थी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच हो रहे मैच का पूरा श्रेय भाजपा ले रही है. सरकार ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच होनेवाले मैच से ठीक पहले स्टेडियम का नाम बदला है. इससे पहले प्रदेश की योगी सरकार सपा सरकार की कई योजनाओं का नाम बदल चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










