राहुल गांधी ने राखी बहन अदिति सिंह को दिया संगठन में महत्वपूर्ण पद

Updated at : 24 Aug 2018 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने राखी बहन अदिति सिंह को दिया संगठन में महत्वपूर्ण पद

लखनऊ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी राखी बहन अदिति सिंह को रक्षा बंधन त्योहार का एक उपहार दिया है. राहुल गांधी ने उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है. अदिति सिंह रायबरेली सदर से विधायक हैं और इलाके की प्रभावशाली शख्सियत व पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी […]

विज्ञापन

लखनऊ : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी राखी बहन अदिति सिंह को रक्षा बंधन त्योहार का एक उपहार दिया है. राहुल गांधी ने उन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है. अदिति सिंह रायबरेली सदर से विधायक हैं और इलाके की प्रभावशाली शख्सियत व पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं. गुरुवार को कांग्रेस के महासचिव संगठन अशोक गहलौत ने इस पद के लिए उनके नाम की घोषणा की.

अदिति सिंह अभी इजराइल के दौरे पर हैं. वहीं, से उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी द्वारा खुद पर जताये गये विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया है. उन्होंने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के प्रति भी आभार जताया है.

अदिति सिंह ने कहा है कि देश में महिलाओं के लिए बहुत काम करने की जरूरत है. मैं उनकी समस्याओं को समझ सकती है. उन्होंने कहा है कि वे महिलाओं की शिक्षा के लिए काम करेंगी.

अदिति सिंह 2017 के उत्तरप्रदेश केमुश्किल विधानसभा चुनाव में भी रायबरेली सीट से लगभग 90 हजार वोटों से चुनाव जीत गयी थीं. सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोवर की बड़ी संख्या है. अदिति सिंह ने अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है.

एक बार अदिति सिंह राहुल गांधी से गलत ढंग से अपने नाम जोड़े जाने को लेकर भावुक वदु:खी हो गयी थीं. तब उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी उनके बड़े भाई हैं और वे उन्हें इसी नजर से देखती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola