ePaper

यूपी में कम सीट देने की चर्चा के बीच बिफरी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद बोले - सही नहीं

Updated at : 12 Aug 2018 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी में कम सीट देने की चर्चा के बीच बिफरी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद बोले - सही नहीं

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने 2019 के चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में गंठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं करने या राज्य में उसे “बौना” दिखाने को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जैसी पार्टियों को आज आगाह किया. उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई भी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने 2019 के चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में गंठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं करने या राज्य में उसे “बौना” दिखाने को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जैसी पार्टियों को आज आगाह किया. उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई भी कदम भविष्य के लिहाज से ‘‘अदूरदर्शी’ साबित होगा और भाजपा को फायदा पहुंचाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के मुद्दे में अभी “नहीं उलझने” का संदेश दिया था और कहा था कि पूरा ध्यान “साथ लड़कर” आम चुनाव जीतने पर होना चाहिए.

एक साक्षात्कार में खुर्शीद ने कहा कि यह “रणनीतिक” लिहाज से सबसे बेहतर चीज थी जो कांग्रेस ने यह सुनिश्चित करने के लिए की कि भाजपा विपक्षी पार्टियों के बीच अंतर पैदा करने में कामयाब न हो जो महागंठबंधन की दिशा में काम कर रही हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो बार प्रमुख रहे खुर्शीद ने कहा कि पार्टियों को राज्य में कांग्रेस को नहीं नकारना चाहिए और यह जरूरी है कि वह 2019 चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबले के लिए सपा और बसपा के साथ गंठबंधन में रहे.

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बहुत कम सीट दिए जाने या महागठबंधन से बाहर रखे जाने की चर्चा पर खुर्शीद ने कहा, “मुझे लगता है कि भविष्य के लिहाज से यह ठीक नहीं होगा. मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं कि हम विपरीत विचार से फायदा उठाने के लिए खड़े हुए हैं बल्कि मेरा मानना है कि कांग्रेस को बाहर रखने या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बौना दिखाना दूरदर्शिता नहीं होगा.” उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का कुछ होता है तो इससे भाजपा को फायदा होगा. खुर्शीद ने कहा कि यह भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि कांग्रेस ने 2009 के लोकसभा चुनावों में राज्य में अच्छा प्रदर्शन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola