IMD का अलर्ट: अगले दो घंटे में बदलेगा यूपी के मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

यूपी का मौसम अपडेट

IMD Weather Alert: यूपी में अगले दो घंटे बेहद अहम! मौसम विभाग ने कई जिलों में अचानक तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई है. आसमान में घिरते बादल और बदलता मौसम देखकर लोगों में गर्मी से राहत मिलने की खुशी है. घर से निकलने से पहले जान लें आपके जिले का हाल.

विज्ञापन

UP Weather Alert: मौसम केंद्र लखनऊ ( IMD) की ओर से 23 जून 2026 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम दो अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा. पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में आज रात गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है. वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, बांदा और आसपास के क्षेत्रों तथा पूर्वी यूपी के सोनभद्र व उससे जुड़े इलाकों तक सीमित रह सकती हैं. हालांकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का भी अनुमान है.

बारिश-वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक हीट वेव और गर्म हवाओं का प्रभाव बना रहेगा. लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और आसपास के जिलों को येलो अलर्ट श्रेणी में रखा गया है. इन क्षेत्रों में दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है और उमस भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने तथा पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.

मौसम विभाग की चेतावनी

मानसून की स्थिति पर जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है. पिछले 48 घंटों में मानसून ने मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र के कई हिस्सों, तेलंगाना, ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में प्रगति दर्ज की है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों में मानसून मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, बिहार के कुछ भागों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इसका असर जून के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश के मौसम पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है.

अगले सात दिन का पूर्वानुमान

सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 25 से 27 जून के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है, लेकिन 28 और 29 जून को फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं. 29 जून को पश्चिमी और पूर्वी दोनों उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना जताई गई है. फिलहाल उत्तर प्रदेश में एक तरफ मानसून की दस्तक का इंतजार है, तो दूसरी तरफ पूर्वी जिलों में गर्मी और हीट वेव का असर बना रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ अग्निकांड : शादी की तैयारियों में जुटा था पूरा परिवार, मिलन से पहले ही आग ने छीन ली दो प्रेमियों की जिंदगी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola