ePaper

राहुल के बयान पर बोले अखिलेश, चुनाव बाद ही तय होगा प्रधानमंत्री

Updated at : 10 May 2018 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल के बयान पर बोले अखिलेश, चुनाव बाद ही तय होगा प्रधानमंत्री

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के लिये तैयार होने के बयान पर आज कहा कि यह तो चुनाव के बाद ही तय होगा. यह पूछे जाने पर कि क्या वह राहुल के प्रधानमंत्री बनने के दावे का समर्थन करते हैं, अखिलेश ने कहा, […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के लिये तैयार होने के बयान पर आज कहा कि यह तो चुनाव के बाद ही तय होगा. यह पूछे जाने पर कि क्या वह राहुल के प्रधानमंत्री बनने के दावे का समर्थन करते हैं, अखिलेश ने कहा, यह चुनाव के बाद तय होगा. हालांकि, राहुल जी से हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं. अभी तो हम (सपा के) पांच (सांसद) थे, मगर अब सात हो गये हैं. चुनाव के बाद जो गिनती होगी, उसमें तय होगा.’

सपा ने प्रदेश विधानसभा का पिछला चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लड़ा था। यह प्रयोग नाकाम होने के बावजूद अखिलेश हर मौके पर कहते रहे हैं कि कांग्रेस और राहुल के साथ उनके संबंध अच्छे हैं और आगे भी रहेंगे. 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा को पांच सीटें मिली थीं. हाल में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव जीतने से उसके सांसदों की संख्या बढ़ाकर सात हो गयी है.

मालूम हो कि राहुल गांधी ने गत8 मई को बेंगलुरू में कहा था कि अगर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ‘सबसे बड़ी पार्टी‘ के तौर पर उभरती है तो वह प्रधानमंत्री बनने को तैयार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola