कांस्टेबल और उसके भाइयों पर दहेज को लेकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2018 9:38 PM
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक महिला से उसके कांस्टेबल पति और उसके ( पति के ) दो भाइयों ने बलात्कार किया जिसके बाद इस पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने कल शिकायत दर्ज करायी थी कि […]
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक महिला से उसके कांस्टेबल पति और उसके ( पति के ) दो भाइयों ने बलात्कार किया जिसके बाद इस पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने कल शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके पति, सास-ससुर समेत उसके ससुराल के छह अन्य व्यक्ति उसे दहेज को लेकर परेशान करते आ रहे हैं.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर उसके पति और उसके दो भाइयों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया. अधिकारी के अनुसार कांस्टेबल और उसके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध विभिन्न धाराएं लगायी गयी हैं. आरोपी कांस्टेबल को आज निलंबित कर दिया गया है. शिकायतकर्ता महिला की आरोपी कांस्टेबल से 2014 में शादी हुई थी. महिला का ससुराल यहां से 24 किलोमीटर दूर खतौली में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










