ePaper

मरीजों के हाथ-पैर बांधे जाने के मामले में जांच के आदेश

Updated at : 02 Apr 2018 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
मरीजों के हाथ-पैर बांधे जाने के मामले में जांच के आदेश

लखनऊ /अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक अस्पताल में भर्ती दो लोगों के हाथ-पैर बांधे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद विवि प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं. एएमयू के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति तारिक मंसूर ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल के […]

विज्ञापन

लखनऊ /अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक अस्पताल में भर्ती दो लोगों के हाथ-पैर बांधे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद विवि प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं. एएमयू के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति तारिक मंसूर ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में दो मरीजों के हाथ और पैर बांधे जाने की घटना की जांच के लिए रविवार को दो सदस्यीय समिति का गठन किया. यह समिति 72 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी.

मालूम हो कि मेडिकल कॉलेज में दो मरीजों के हाथ-पैर बांधे जाने का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था. इस बीच, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर एससी शर्मा ने बताया कि भूपिंदर तथा एक अन्य व्यक्ति को होमगार्ड के एक जवान ने 28 मार्च को भर्ती कराया था. वे दोनों रेल पटरी के किनारे गंभीर रूप से चोटिल हालत में पाये गये थे. दोनों की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इमर्जेंसी वार्ड में दोनों मरीजों के हाथ-पैर किसने बांधे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola