VIDEO : लखनऊ में पत्रकार पर जानलेवा हमला, पत्नी ने निकाला रिवॉल्वर, तो भाग निकले बदमाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2018 2:03 PM
लखनऊ : पति की रक्षा के लिए पत्नी ने जब रिवॉल्वर निकाला, तो बदमाश भाग खड़े हुए. इस घटना का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. वीडियों में दिख रहा है कि आबिद अली नाम के पत्रकार को चार-पांच बदमाश पीट रहे हैं. बदमाशों द्वारा पति को पीटते देख पत्रकार की पत्नी ने हौसला दिखाया. उन्होंने […]
लखनऊ : पति की रक्षा के लिए पत्नी ने जब रिवॉल्वर निकाला, तो बदमाश भाग खड़े हुए. इस घटना का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. वीडियों में दिख रहा है कि आबिद अली नाम के पत्रकार को चार-पांच बदमाश पीट रहे हैं. बदमाशों द्वारा पति को पीटते देख पत्रकार की पत्नी ने हौसला दिखाया. उन्होंने अपने घर से रिवॉल्वर निकाला और बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी. गोलियां चलते ही बदमाशों की हेकड़ी निकल गयी. इसके बाद बदमाश फरार हो गये.
#WATCH Man attacked by unknown assailants is saved by gun toting wife in Lucknow district's Kakori. Police begin investigation (4.2.18) pic.twitter.com/7bfp9600WN
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 5, 2018
यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके का है. एक निजी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा है कि एक आदमी पत्रकार आबिद अली के घर के बाहर खड़ा है. इसके हाथ में कुछ कागजात हैं. पहले इस आदमी से पति को अपने गेट के अंदर से ही बातचीत करते हैं. उसके बाद घर के अंदर से चाबी लाकर दरवाजा खोलते हैं. दोनों के बीच बातचीत के दौरान ही उनके ऊपर हमला कर दिया जाता है.कुछ ही देर में वहां और लोग पहुंच जाते हैं और आबिद अली पर अचानक हमला कर देते हैं. आबिद को खींच कर बाहर ले जाकर पीटने लगते हैं. एक बदमाश डंडा लेकर पिटाई करने लगता है. आबिद के शोर मचाने पर उनकी पत्नी हाथ में रिवाल्वर लेकर निकलती है और बदमाशों से पति को छोड़ने की अपील करती है. लेकिन, बदमाश आबिद अली पर हमला जारी रखते हैं. इसके बाद पत्रकार की पत्नी के फायरिंग करने पर हड़कंप मच जाता है और वे फरार हो जाते हैं. इसके बाद वह रिवॉल्वर अपने पति को दे देती है. पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










