मैं अब भी ‘नेताजी‘ के साथ : शिवपाल यादव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2018 3:35 PM
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) में हाशिये पर पहुंचे वरिष्ठ नेता एवं विधायक शिवपाल यादव ने नयी पार्टी बनाने की अटकलों के बीच सोमवार को कहा कि वह अब भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ हैं और उनकी ‘प्रार्थना‘ है कि परिवार फिर से एकजुट हो। शिवपाल ने अपने जन्मदिन के मौके पर […]
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) में हाशिये पर पहुंचे वरिष्ठ नेता एवं विधायक शिवपाल यादव ने नयी पार्टी बनाने की अटकलों के बीच सोमवार को कहा कि वह अब भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ हैं और उनकी ‘प्रार्थना‘ है कि परिवार फिर से एकजुट हो। शिवपाल ने अपने जन्मदिन के मौके पर नयी पार्टी बनाने की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हम नेताजी (मुलायम) के साथ हैं. नेताजी का जो आदेश होगा, हम उसका पालन करेंगे.” उन्होंने कहा, ‘‘आज भी हमारी सब लोगों से यही प्रार्थना है कि परिवार एक हो जाये. एक होकर ही हम सांप्रदायिक शक्तियों और भ्रष्टाचार से लड़ सकते हैं.”
शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में इस वक्त बड़ी चुनौतियां हैं. पूरे प्रदेश की जनता परेशान है. खासकर किसान और नौजवान बहुत परेशान हैं. महंगाई के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में जो लूट हो रही है. भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है और कहीं किसी की सुनवाई नहीं हो रही है. शिवपाल के समर्थकों ने उनका जन्मदिन ‘संघर्ष दिवस‘ के रूप में मनाया. मालूम हो कि पिछले साल सपा पर वर्चस्व की लड़ाई में अपने भतीजे अखिलेश यादव की जीत के बाद से शिवपाल पार्टी में हाशिये पर हैं. इस दौरान सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव लगातार शिवपाल के साथ खड़े दिखायी दिये. उस वक्त ऐसी अटकलें थीं कि शिवपाल मुलायम से बगैर नयी पार्टी बनायेंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










