प्रेमी ने विवाहित प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2017 12:54 PM
लखनऊ / बांदा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के कुल्लाई पहाडीगांव में कल एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की खेत में काम करते समय कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद थाने पहुंचे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने सोमवार […]
लखनऊ / बांदा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के कुल्लाई पहाडीगांव में कल एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की खेत में काम करते समय कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद थाने पहुंचे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने सोमवार को बताया कि कुल्लाई पहाडीगांव में खेत में काम करते समय रूप सिंह यादव ने रविवार को गांव की ही कलावती (35) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी और जहर खाकर खुद थाने पहुंच गया, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने महिला के पति श्यामबिहारी की शिकायत पर उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दायर किया है. दर्ज मामले के आधार पर एसपी ने बताया कि दलित महिला और आरोपित के बीच कथित तौर पर कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. रूप सिंह महिला से अदालत में विवाह करना चाह रहा था. लेकिन, महिला इसके लिए राजी नहीं थी और उसका दबाव बढ़ने पर उसने अपने पति को जानकारी दे दी थी, जिससे नाराज होकर व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










