यूपी : पत्रकार राजेश मिश्रा की हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2017 6:07 PM

विज्ञापन

गाजीपुर :यूपी के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव में पत्रकार राजेश मिश्रा की हत्या में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि फरार सरगना राजू यादव को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. सोमेन वर्मा ने बताया कि पुलिस की कई टीम […]

विज्ञापन

गाजीपुर :यूपी के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव में पत्रकार राजेश मिश्रा की हत्या में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि फरार सरगना राजू यादव को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

सोमेन वर्मा ने बताया कि पुलिस की कई टीम तलाश में लगातार लगी हुई थी. टीम के सदस्य रविवार को करंडा क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी तेज बहादुर सिंह को सूचना मिली कि दो बाइक पर छह बदमाश करंडा की ओर से आ रहे है. उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने तीन बदमाश अजीत यादव, सुनील यादव और झनकू यादव गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि राजू यादव, गोवर्धन यादव तथा पवन यादव भाग निकले.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गाजीपुर जिले के मटखन्ना गांव निवासी राजू यादव सरगना है. पत्रकार राजेश मिश्रा की हत्या 21 अक्तूबर को हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola