मां ने खाना देने में किया देर, तो बेटे ने पीट- पीट कर कर दी हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2017 1:20 PM

विज्ञापन

बांदा : घर पर आपको खाना मिलने में देर हो, तो आप क्या करते हैं ? खाना मिलने में कभी देर होती है ,तो हम सब कभी ना कभी नाराज हो जाते हैं. मां को आवाज देकर जल्दी लाने के लिए कहते हैं. टेबल बजाते हैं तो कभी प्लेट. लेकिन क्या कोई बेटा अपनी मां […]

विज्ञापन

बांदा : घर पर आपको खाना मिलने में देर हो, तो आप क्या करते हैं ? खाना मिलने में कभी देर होती है ,तो हम सब कभी ना कभी नाराज हो जाते हैं. मां को आवाज देकर जल्दी लाने के लिए कहते हैं. टेबल बजाते हैं तो कभी प्लेट. लेकिन क्या कोई बेटा अपनी मां की हत्या कर सकता है. बांदा शहर से एक खबर हैरान करने वाली है. एक युवक ने अपनी मां की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि मां खाना परोसने में देर कर रही थी.

घटना बांदा शहर की है. नशे का शिकार हो चुका डीएम कालोनी निवासी शीलू उर्फ कुलदीप (19) ने कल रात अपनी मां से खाना मांगा था. मां ने खाना लाने में थोड़ी देर कर दी तो कुलदीप नाराज हो गया. उसने गुस्से में चारपाई के पाये से मां की पीटकर हत्या कर दी. हत्या की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola