पद्मावती को लेकर टिप्पणी करने पर सहायक आयुक्त को जान से मारने की धमकी मिली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2017 10:28 PM
सहारनपुर : सोशल मीडिया पर फिल्म पद्मावती को लेकर की गयी टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक सहायक आयुक्त सुनील सत्यम को जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. सहायक आयुक्त ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एसपी […]
सहारनपुर : सोशल मीडिया पर फिल्म पद्मावती को लेकर की गयी टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक सहायक आयुक्त सुनील सत्यम को जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. सहायक आयुक्त ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
एसपी (देहात) विधा सागर मिश्रा ने बताया कि सुनील मूल रूप से जनपद शामली के निवासी है और वह वाणिज्यकर विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत है. सुनील सत्यम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है. गत 15 नवंबर को एक युवक ने फेसबुक पर फिल्म पद्मावती को लेकर एक पोस्ट डाली थी. इस पोस्ट पर सुनील सत्यम ने टिप्पणी कर दी थी. इस टिप्पणी के बाद पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने सत्यम को जान से मारने की धमकी दे डाली.
इसके बाद सुनील ने थाना सदर बाजार पुलिस में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी. मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच साइबर सेल और अपराध शाखा को सौंप दी है. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










