झूठी शान के कथित मामले में महिला की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2017 11:51 AM
मुजफ्फरनगर: शामली जिले के मुंडेट कला गांव में झूठी शान की खातिर हत्या (आनर किलिंग )के एक संदिग्ध मामले में 24 साल की एक महिला की उसके परिवार के सदस्यों ने चाकू मार कर जान ले ली. पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने आज संवाददाताओं को बताया कि स्वाति के परिवार के सदस्यों ने उसकी जान […]
मुजफ्फरनगर: शामली जिले के मुंडेट कला गांव में झूठी शान की खातिर हत्या (आनर किलिंग )के एक संदिग्ध मामले में 24 साल की एक महिला की उसके परिवार के सदस्यों ने चाकू मार कर जान ले ली. पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने आज संवाददाताओं को बताया कि स्वाति के परिवार के सदस्यों ने उसकी जान ले ली क्योंकि उन्हें संदेह था कि महिला का अपने एक रिश्तेदार से अवैध संबंध था.
उन्होंने बताया कि महिला की कल हत्या कर दी गयी और शव एक खेत में फेंक दिया गया। महिला के पिता और भाई सहित चार लोगों ने कबूल किया है कि परिवार की इज्जत बनाए रखने के लिए उन्होंने उसकी जान ले ली. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए धारदार हथियार के अलावा एक कार बरामद की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










