तांत्रिक की सलाह पर बच्चे की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2017 5:02 PM

विज्ञापन

मथुरा : तांत्रिक की सलाह पर अपने चार साल के भतीजे की हत्या करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति की पहचान देवेंद्र के रूप में की गयी है. उसे कल सुजावाली गांव से पकड़ा गया. पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार शुक्ल ने बताया, तांत्रिक […]

विज्ञापन

मथुरा : तांत्रिक की सलाह पर अपने चार साल के भतीजे की हत्या करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति की पहचान देवेंद्र के रूप में की गयी है. उसे कल सुजावाली गांव से पकड़ा गया. पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार शुक्ल ने बताया, तांत्रिक की सलाह पर उसने अपने भतीजे अमित की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है.

अधिकारी ने दावा किया कि देवेंद्र बेटे की चाह में तांत्रिक के पास गया था. उसने ईंट से अमित की हत्या करने के बाद उसके शव को छिपा दिया था. उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चे के पिता तेजपाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा छह अक्तूबर की शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था और तभी से लापता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola