सहरसा सदर अस्पताल में आज महिला मरीजों के लिए राहत, गायनी विभाग में उपलब्ध रहेंगी विशेषज्ञ डॉक्टर

Updated:
विज्ञापन
सहरसा सदर अस्पताल में आज महिला मरीजों के लिए राहत, गायनी विभाग में उपलब्ध रहेंगी विशेषज्ञ डॉक्टर

सांकेतिक तस्वीर

Saharsa OPD Today : सहरसा के मॉडल सदर अस्पताल में शुक्रवार को महिला मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. गायनी विभाग में विशेषज्ञ महिला डॉक्टर उपलब्ध रहेंगी. इसके अलावा शिशु रोग, हड्डी रोग, नेत्र, दंत और सर्जरी समेत सभी प्रमुख विभागों में भी चिकित्सकों की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट

Saharsa OPD Today : मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में शुक्रवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार महिला, पुरुष, बच्चों और बुजुर्ग मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए सभी विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है.

महिला मरीजों के लिए गायनी विभाग में विशेष व्यवस्था

महिला रोग से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए स्त्री बाह्य विभाग में डॉ विभा कुमारी मरीजों को परामर्श देंगी. अस्पताल प्रशासन के अनुसार रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज जांच और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचती हैं. ऐसे में महिला रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी.

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए डॉक्टर उपलब्ध

पुरुष बाह्य विभाग में डॉ शिवम कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. शिशु बाह्य विभाग में डॉ प्रभात रंजन बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखेंगे. नेत्र रोग विभाग में डॉ मसरूर आलम, अस्थि विभाग में डॉ अनिल कुमार, शल्य विभाग में डॉ नीरज कुमार नीरव तथा दंत विभाग में डॉ संतोष झा अपनी सेवाएं देंगे.

आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार और एसएनसीयू में डॉ अतहर इकबाल की ड्यूटी लगाई गई है.

इमरजेंसी सेवा रहेगी पूरी तरह सक्रिय

आपातकालीन कक्ष में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निकेश कुमार सिंह, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ अनिल कुमार और डॉ सूरज कुमार तथा रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ शिवम कुमार मरीजों की देखभाल करेंगे.

सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ सुशील कुमार आजाद तथा फिजिशियन ऑन कॉल एवं आईसीयू की जिम्मेदारी डॉ अखिलेश्वर प्रसाद संभालेंगे.

जानिए ओपीडी और पंजीयन का समय

अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों के लिए पंजीयन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये निर्धारित किया गया है.

Also Read:गोपालगंज के लालाछापर कांड के मुख्य आरोपी के पता बताने पर दिया जाएगा लाखों का इनाम

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन