यूपी के बिजनौर में सास-बहू की दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद क्षेत्र में घर में टीवी देख रहीं सास और बहू की आज दिनदहाड़े धारदार हथियारों से हत्या कर दी गयी. पुलिस के अनुसार नजीबाबाद थाने के आदर्शनगर मोहल्ले में योगेश यादव की पत्नी प्रिया (25) और मां अनुराधा (60) की आज लगभग पौने चार बजे धारदार हथियारों से […]
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद क्षेत्र में घर में टीवी देख रहीं सास और बहू की आज दिनदहाड़े धारदार हथियारों से हत्या कर दी गयी. पुलिस के अनुसार नजीबाबाद थाने के आदर्शनगर मोहल्ले में योगेश यादव की पत्नी प्रिया (25) और मां अनुराधा (60) की आज लगभग पौने चार बजे धारदार हथियारों से वारकर हत्या कर दी गयी.
घटना को लेकर योगेशयादव को पड़ोसियों ने सूचना देकर बुलाया. पुलिस के अनुसार सास और बहू के शव अलग अलग कमरों मे रक्तरंजित पड़े थे और दोनों कमरों मे टीवी चल रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें…यूपी : मुजफ्फरनगर में दो गुटों के बीच झड़प, 4 घायल, 14 गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




