ePaper

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने माना, मंदिर तोड़कर बनी थी बाबरी मस्जिद, जमीन मिले तो बनायेंगे मस्जिद ए अमन

Updated at : 22 Aug 2017 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने माना, मंदिर तोड़कर बनी थी बाबरी मस्जिद, जमीन मिले तो बनायेंगे मस्जिद ए अमन

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद बनी थी. शरीयत इजाजत नहीं देता कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनायी जाए. हमने विवादित परिसर से अलग जमीन मांगी है ताकि वहां मस्जिद बनायी जा सके. उक्त बातें शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कही. उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉन्फेंस आयोजित करके कहा, […]

विज्ञापन

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद बनी थी. शरीयत इजाजत नहीं देता कि मंदिर तोड़कर मस्जिद बनायी जाए. हमने विवादित परिसर से अलग जमीन मांगी है ताकि वहां मस्जिद बनायी जा सके. उक्त बातें शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कही.

उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉन्फेंस आयोजित करके कहा, हम मानते हैं कि वहां मंदिर था उसे तोड़कर मस्जिद बना. पुरातत्व विभाग ने अपनी रिपोर्ट में यही कहा है, उन्होंने कहा वक्फ बोर्ड के नियमों के अनुसार मस्जिद की जमीन किसी और को ट्रांसफर नहीं की जा सकती. मौजूदा समय में वहां मस्जिद नहीं है. उस परिसर में राम की मूर्ति स्थापित है. वहां पूजा पाठ भी हो रहा है. वहां मूर्ति स्थापित हो गयी तो उस जगह पर अब मस्जिद कैसे हो सकती है.

वसीम ने कहा, मुगलों ने जबरन वहां मस्जिद बनायी थी. मीर बाकी ने बल प्रयोग करके मस्जिद बनायी और बाबर का नाम दे दिया. उन्होंने कहा, हम जो नयी जमीन पर मस्जिद बनायेंगे उसे मस्जिद ए अमन नाम देंगे. सुप्रीम कोर्ट ने अगर हमारे सुझावों पर ध्यान दिया और हमें नयी जमीन मिली तो हम मस्जिद का नाम किसी आक्रांताओं के नाम पर नहीं रखेंगे. उन्होंने कहा, हम और फसाद नहीं चाहते मस्जिद शिया है या सुन्नी इस पर इस पर वसीम बोले जब सुन्नी वक्फ बोर्ड ने पंजीकरण को ही चुनौती दी है तो मस्जिद उनकी कैसे. मीर बाकी शिया था इसलिए भी यह शिया मस्जिद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola