अखिलेश का नीतीश पर तंज: ना ना करते, प्यार तुम्हीं से कर बैठे...

लखनऊ : बिहार में चार साल बाद भाजपा फिर सत्ता में लौट चुकी है. नीतीश कुमार के साथ मिलकर भाजपा ने सूबे में फिर सरकार बना ली है. बिहार में इस राजनीतिक हलचल को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश […]
लखनऊ : बिहार में चार साल बाद भाजपा फिर सत्ता में लौट चुकी है. नीतीश कुमार के साथ मिलकर भाजपा ने सूबे में फिर सरकार बना ली है. बिहार में इस राजनीतिक हलचल को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया में नीतीश कुमार पर फिल्मी अंदाज में चुटकी ली है.
ना ना करते, प्यार तुम्हीं से कर बैठे
करना था इंकार मगर इक़रार तुम्हीं से कर बैठे
Bihar Today— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 27, 2017
अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि ना ना करते, प्यार तुम्हीं से कर बैठे, करना था इंकार मगर इक़रार तुम्हीं से कर बैठे. Bihar Today… अपने इस पोस्ट में अखिलेश यादव प्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार का नाम लेने से बचते दिखे लेकिन उनकी बातों से इतना तो पता चल ही रहा है कि वो किस संबंध में बात कर रहे हैं.
जब अखिलेश यादव और डिंपल ने प्रियंका गांधी को फोन करके कहा- हैपी बर्थ डे..
गौर हो कि बुधवार को नीतीश कुमार के इस्तीफे के एलान के साथ ही पूरी रात बिहार में ड्रामा जारी था. बीती रात नीतीश कुमार भाजपा नेता सुशील मोदी के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया. गुरुवार सुबह 10 बजे नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




