VIDEO: देखें किसने कहा- राम मंदिर बनने से रोका, तो हज नहीं जाने देंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2017 7:54 AM
महोबा : यूपी के महोबा जनपद की चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने विवादित बयान दिया है. एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ब्रजभूषण मुसलिम समुदाय के खिलाफ जहर उगलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा है कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला करनेवालों को नष्ट कर देना चाहिए. ये हिंदुओं का देश है. […]
महोबा : यूपी के महोबा जनपद की चरखारी विधानसभा से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने विवादित बयान दिया है. एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ब्रजभूषण मुसलिम समुदाय के खिलाफ जहर उगलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा है कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला करनेवालों को नष्ट कर देना चाहिए. ये हिंदुओं का देश है. अल्पसंख्यकों का देश नहीं है.
मुसलमान कहते हैं कि हम इस मुल्क में पैदा हुए हैं, हमें यहां से कोई भगा नहीं सकता है. अगर हम भगाने की बात करेंगे, तो इस मुल्क में रह भी नहीं पाओगे. उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश की सरकारें इनको हज सब्सिडी देती है. हम हिंदू कभी हज यात्रा जाने से नहीं रोकते, बल्कि उनका सम्मान करते हैं. आनेवाले समय में 100 करोड़ लोग राम मंदिर जरूर बनायेंगे.
अगर मुसलिम समाज के लोग मंदिर बनने से रोकने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें भी मक्का-मदीना जाने से रोकने का काम किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










