आजम के सेना पर दिये विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल, चौरफता घिरे ''मुलायम के दुलारे''

रामपुर /लखनऊ : भारतीय सेना के बारे में कथित अशोभनीय टिप्पणी करके सपा नेता आजम खान ने एक बार फिर विवाद उत्पन्न कर दिया है. आजम ने इंडियन आर्मी पर रेप का गंभीर आरोप लगाया. लेकिन अब उन्हें सोशल मीडिया पर गाली पड़ रही है. लोगों ने उनके आरोप को गलत बताया और उनके बयान […]
रामपुर /लखनऊ : भारतीय सेना के बारे में कथित अशोभनीय टिप्पणी करके सपा नेता आजम खान ने एक बार फिर विवाद उत्पन्न कर दिया है. आजम ने इंडियन आर्मी पर रेप का गंभीर आरोप लगाया. लेकिन अब उन्हें सोशल मीडिया पर गाली पड़ रही है. लोगों ने उनके आरोप को गलत बताया और उनके बयान को अशोभनिय बताया.
भाजपा ने मांग की है कि खान को पार्टी से निकाला जाना चाहिए क्योंकि वे धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आजकल अभिव्यिक्त की स्वतंत्रता के नाम पर भारतीय सेना को नीचा दिखाने का फैशन बन गया है. भाजपा प्रवक्ता ने सेना के खिलाफ बयान देने के लिये समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और वामदलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सेना हमारी सुरक्षा करती है जबकि कांग्रेस, सपा और वामदल लगातार सेना के खिलाफ बयान दे रहे हैं और धुंधली तस्वीर पेश करने का प्रयास कर रहे हैं.
आजम खान का विवादित बयान, फौज के प्राइवेट पार्ट्स काटकर महिला आतंकी ले रही हैं रेप का बदला : VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




