ePaper

मुलायम बोले, राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का साथ देगी समाजवादी पार्टी

Updated at : 18 Jun 2017 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
मुलायम बोले, राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का साथ देगी समाजवादी पार्टी

लखनऊ : समाजवादी पार्टी में एक बार फिर बगावत की बू आ रही है. सपा संस्‍थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. मुलायम की इस घोषणा के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है. दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी में एक बार फिर बगावत की बू आ रही है. सपा संस्‍थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है. मुलायम की इस घोषणा के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है.

दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव के बीच एक बार फिर मतभेद की संभावना बढ़ गयी है. कारण है कि अखिलेश सपा के प्रमुख हैं और उनको नजरअंदाज कर मुलायम सिंह ने घोषणा कर दी की समाजवादी पार्टी एनडीए को समर्थक देगी.

खबर है कि मुलायम सिंह ने एनडीए नेताओं को भरोसा दिलाया है कि सपा राष्‍ट्रपति चुनाव में उन्‍हें समर्थन देगी. हालांकि सपा संरक्षक ने कुछ शर्त भी रख दी है. मुलायम सिंह ने शर्त रखी है कि उम्मीदवार कट्टर भगवा चेहरा न हो और सभी के द्वारा स्‍वीकार्य होना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola