बीफ परोसने की मांग लड़की पक्ष ने ठुकरायी तो निकाह हुआ रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2017 7:30 AM
रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक लड़की की शादी बीफ के कारण टूट गयी. जानकारी के अनुसार लड़की के परिजन ने निकाह में बीफ परोसने की लड़के के परिजन की मांग ठुकरा दी जिसके कारण शादी में अड़चन पहुंची और विवाह रद्द हो गया. दहेज में स्कार्पियो की मांग सुन भड़कीं दुल्हन ने […]
रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक लड़की की शादी बीफ के कारण टूट गयी. जानकारी के अनुसार लड़की के परिजन ने निकाह में बीफ परोसने की लड़के के परिजन की मांग ठुकरा दी जिसके कारण शादी में अड़चन पहुंची और विवाह रद्द हो गया.
दहेज में स्कार्पियो की मांग सुन भड़कीं दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बेरंग वापस लौटी बारात, VIDEO
दरअसल, लडके वाले ने शर्त रखी थी कि या तो हमारे मेहमानों का स्वागत बीफ व्यंजनों से करें या विवाह रद्द होने के लिए तैयार रहें. वधु पक्ष ने दूसरी शर्त स्वीकार कर ली. उन्होंने उनकी कार की भी मांग ठुकरा दी.
दुल्हन को काला बताकर दूल्हे ने किया शादी से इनकार, भड़के सराती, फिर…
घटना दरियागढ गांव की है. लडकी के परिजन ने वर के माता-पिता और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करायी है.
मामले के संबंध में पटवाई के थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि वर के रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










