Banke Bihari Corridor : महिलाओं ने लिखा पीएम मोदी को खून से पत्र

Updated:
विज्ञापन
Banke Bihari Corridor

Banke Bihari Corridor

Banke Bihari Corridor: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कॉरिडोर निर्माण के विरोध में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखा है. इसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. सैकड़ों महिलाओं ने भावुक पहल करते हुए अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Banke Bihari Corridor:  उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में शुक्रवार को गोस्वामी समाज की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखा और प्रदर्शन किया. प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण के विरोध में सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे बाजारों में प्रदर्शन करते नजर आए. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने इस मामले को लेकर पार्टी की स्थानीय सांसद हेमामालिनी और प्रशासनिक अधिकारियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की.

मैं धिक्कारती हूं… : मधु शर्मा

तकरीबन साढ़े तीन सप्ताह से कॉरिडोर एवं न्यास गठन अध्यादेश का विरोध किया जा रहा है. गोस्वामी समाज की महिलाओं की पीड़ा सुनने पहुंचीं मधु शर्मा को जब यह मालूम हुआ कि उन महिलाओं ने दुखी होकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को अपने खून से पत्र लिखा है तो वह सांसद एवं स्थानीय आधिकारियों पर बिफर पड़ीं. उन्होंने कहा, “ मैं धिक्कारती हूं, ऐसी महिला सांसद को, जिनके होते हुए भी महिलाओं को अपनी पीड़ा व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को खून से पत्र लिखने पड़ें.” शर्मा ने मुख्यमंत्री से समाधान निकालने की अपील की.

 मंदिर अधिग्रहण व कॉरिडोर विरोधी नारे लगाए गए

मधु शर्मा ने यह भी कहा, “मेरी अपील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न होकर संत-महंत-पीठाधीश्वर आदित्यनाथ से है, वे इन अधिकारियों या जन प्रतिनिधियों के भरोसे न रहकर यहां आएं, एक बार स्वयं इन गोस्वामी महिलाओं की पीड़ा को जानने की कोशिश करें.” इससे पहले गोस्वामी समाज की महिलाओं की अगुवाई में स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों व संत समाज सहित हर वर्ग के लोगों ने विशाल जुलूस निकाला और मंदिर अधिग्रहण व कॉरिडोर विरोधी नारे लगाए.

जिनके घर-दुकान टूटेंगे, उन्हें दिए जाएंगे फ्लैट

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का निर्णय लिया है. जिला प्रशासन के अनुसार, इन परिवारों को मथुरा-वृंदावन क्षेत्र के रुक्मिणी विहार या सुनरख बांगर इलाकों में पुनर्वासित किया जाएगा. यह कॉरिडोर प्रतिष्ठित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के आसपास 5.5 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा, जिससे सेवायतों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों सहित कई लोग प्रभावित होंगे. सभी दुकानदारों को कॉरिडोर परिसर में नए व्यावसायिक स्थल आवंटित किए जाएंगे, जबकि घर मालिकों को पुनर्वास क्षेत्र चुनने का विकल्प मिलेगा. साथ ही, सभी प्रभावित व्यक्तियों को भूमि और भवन के लिए उचित मुआवजा भी दिया जाएगा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन